बेवफाई से तंग आकर युवती ने प्रेमी के घर के सामने खाया जहर , ईलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेवफाई से तंग आकर युवती ने प्रेमी के घर के सामने खाया जहर , ईलाज के दौरान हुई मौत
बस्ती 25 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने प्रेमी की बेवफाई से नाराज होकर उसके घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती गांव के ही अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. वहीं प्रेमी ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर दोनों में झड़प हुई थी. युवती और प्रेमी दोनों शादीशुदा बताए जाते हैं. युवती की अपने पति से अनबन चल रही थी, जबकि उसका प्रेमी अपनी पत्नी के साथ गांव में रहता है. इससे पहले प्रेमी अपनी बीवी के साथ मुंबई में रह रहा था।

इसी बीच युवती भी मुंबई पहुंच गई थी. दो दिन पहले प्रेमी परिवार संग मुंबई से चला आया तो वह भी लौट आई. शनिवार को युवती ने प्रेमी के घर के सामने ही जहर खा लिया. जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल ले गए. वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव बस्ती लाया गया. इस बारे में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान अभी आया है, जिस आधार पर मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम परिजन शव लेकर घर चले आए. लेकिन, 24 घंटे बाद भी युवती का दाह संस्कार परिजनों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जब तक पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज करेगी, तब तक हम दाह संस्कार नहीं करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH