CGPSC घोटाला 2003 - 12 साल से दबी है घोटालों की फाईल , अब तक पेश नही किया जा सका चालान

रायपुर , 25-09-2023 1:50:02 AM
Anil Tamboli
CGPSC घोटाला 2003 - 12 साल से दबी है घोटालों की फाईल , अब तक पेश नही किया जा सका चालान
रायपुर 24 सितंबर 2023 - CGPSC 2021 में बेटे-बेटियों और नाते-रिश्तेदारों को रेवड़ी की तरह नौकरियां देने वाला पीएससी 2003 की परीक्षा में भी बड़ा कांड कर चुका है। इस मामले में बिलासुपर हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक गुप्ता ने 2016 में चयन सूची निरस्त कर फिर से स्केलिंग कर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। मगर इसके खिलाफ सलेक्टेड अफसर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए और वहां से उन्हें स्टे मिल गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ ने इस मामले में PSC के चेयरमैन अशोक दरबारी को सस्पेंड कर दिया था। राज्य सरकार ने PSC स्कैम को EOW से जांच कराने का आदेश दिया था। उस समय  IG आनंद तिवारी EOW और ACB के चीफ थे। 15 जनवरी 2006 को PSC का मामला दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर सुरेश सेन को जांच अधिकारी बनाया गया। 

इंस्पेक्टर सुरेश सेन ने करीब पांच साल के गहन प्रयासों के बाद 31 दिसंबर 2011 को 59 पेज की जांच रिपोर्ट पेश की थी। इसमें उन्होंने लिखा था चेयरमैन अशोक दरबारी , परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर बी.पी. कश्यप और अनुविभाग अधिकारी लोमेश मढ़रिया के खिलाफ धारा 420 , 467, 468 , 471 , 120बी , भादवि एवं 13 1 डी 13 2 PC एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं।

इंस्पेक्टर सुरेश सेन से मई 2018 में रिटायर हो गए। इस समय वे भिलाई में रह रहे हैं। NPG ने उनसे बात की तब उन्होंने कहा कि मेरे रिटायरमेंट तक इसका चालान पेश नहीं हुआ था। जांच रिपोर्ट रखी रही। अभी क्या स्थिति है, वे नहीं बता सकते। उन्होंने ये जरूर बताया कि जांच में चयनित सभी 240 लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। 

EOW के डायरेक्टर जनरल डी.एम. अवस्थी से जब इस जांच रिपोर्ट के बारे में कल पूछा गया तो उन्होंने कहा दो दिन छुट्टी है, दफ्तर खुलने पर जानकारी लेकर बताएंगे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH