बड़ी खबर - चलती ट्रेन में डकैती , 07 से 08 की संख्या में थे डकैत , कई राउंड की फायरिंग

झारखंड , 24-09-2023 3:58:08 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - चलती ट्रेन में डकैती , 07 से 08 की संख्या में थे डकैत , कई राउंड की फायरिंग
डालटनगंज 24 सितंबर 2023 - झारखंड में मुरी से जम्मूतवी जा रही ट्रेन पर लातेहार और डाल्टनगंज के बीच डकैतों ने धावा बोल दिया। घटना शनिवार रात 12 से 01 बजे के बीच की है। शनिवार रात 11:00 बजे लातेहार स्टेशन से 7-8 की संख्या में डकैत ट्रेन में सवार हुए थे। लातेहार और डाल्टनगंज के बीच जब ट्रेन रफ्तार में थी इसी दौरान यात्रियों से लूटपाट की गई। 

हथियारबंद डकैतों ने ट्रेन के S-9 बोगी में लूटपाट करने के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार भी किया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने 8-10 राउंड फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद चेन पुलिंग कर डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले उतरकर फरार हो गए। 

वारदात के बाद ट्रेन जब देर रात डाल्टनगंज स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान 2 घंटे तक ट्रेन रुकी रही।लूटपाट के दौरान कई यात्री घायल भी हुए हैं। घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया जिसके बाद ट्रेन में सिक्योरिटी बढ़ाते हुए रवाना किया गया। रेलवे की टीम मामले की जांच में जुट गई है। 

डाल्टनगंज में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक यात्रियों से कितने पैसे और गहनों की लूट की गई है इस पर जानकारी नहीं मिली है। रेलवे की टीम लातेहार से डाल्टनगंज के बीच तलाश अभियान चला रही है। ट्रेन में घटना के वक्त कोई RPF टीम मौजूद थी या नहीं इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH