छत्तीसगढ़ - चुनाव से पहले मुसीबत में घिरे कांग्रेस के ये दो विधायक , अब कोर्ट से लेनी होगी अग्रिम जमानत

रायपुर , 24-09-2023 6:24:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चुनाव से पहले मुसीबत में घिरे कांग्रेस के ये दो विधायक , अब कोर्ट से लेनी होगी अग्रिम जमानत
रायपुर 24 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ कोल स्कैम केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने आरोप पत्र स्वीकार कर लिया है। ED के आरोप पत्र में विधायक देवेंद्र यादव , रानू साहू समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से 9 लोगों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। 25 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। 

शनिवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां 18 अगस्त को दायर की गई प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट को स्वीकार कर लिया गया। 11 आरोपियों में से रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले ही जेल में हैं। इनके अलावा विधायक देवेंद्र यादव , चंद्रदेव राय समेत 9 आरोपियों को न्यायधीश अजय सिंह राजपूत ने नोटिस जारी किया है।

इस केस की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी। इसमें आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम मामले में ED ने निलंबित IAS रानू साहू , निखिल चंद्रकार सहित विधायक देवेंद्र यादव , विधायक चंद्रदेव राय , कांग्रेस नेता आर.पी. सिंह , विनोद तिवारी , रोशन सिंह , पीयूष साहू , नारायण साहू , मनीष उपाध्याय को आरोपी बनाया है। इनमें IAS रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले से ही जेल में है। रानू साहू को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। बाकी के 9 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कोल स्कैम घोटाले में न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई होने के बाद ED के वकील डॉ. सौरभ कुमार पांडेय ने दैनिक भास्कर को बताया, कि कोल स्कैम में निलंबित IAS रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले ही जेल में है। तो 11 आरोपियों में से बाकी 9 आरोपियों को नोटिस जारी किया गया है। 

उन्होंने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट नॉन बेलेबल है। लिहाजा जो 9 आरोपी हैं उन्हें 25 अक्टूबर से पहले अग्रिम जमानत लेनी होगी। अगर वे अग्रिम जमानत नहीं लेते हैं तो कोर्ट में पेश होने पर को कोर्ट अपनी कस्टडी में लेकर जेल भेज सकता है। साथ ही अगर वे कोर्ट में पेश ही नहीं होते तो कोर्ट जमानती वारंट और फिर गैर जमानती वारंट जारी कर सकता है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH