अपनी माँ को चाचा के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी , गई जान

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अपनी माँ को चाचा के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी , गई जान
जयपुर 23 सितंबर 2023 - राजस्थान पुलिस ने 8 वर्षीय बेटे की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि साल 2021 में बेटे ने मां को अपने चाचा के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी।

15 फरवरी 2021 को पीड़ित गोलू के पिता ज्ञान सिंह ने भरतपुर के एक पुलिस स्टेशन में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गोलू की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पुलिस ने 18 फरवरी 2021 को डॉग स्क्वायड के साथ ज्ञान सिंह के घर का दोबारा दौरा किया, जो लाखन सिंह नाम के व्यक्ति के घर के पास एक खेत में रुका। खेत में काफी खोजबीन करने पर वहां एक बच्चे का जूता मिला। हालांकि, जूता गोलू का नहीं था, इसलिए पुलिस को शक हुआ और उसने खेत में खुदाई शुरू कराई। जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ।

हालांकि, शव मिलने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। ज्ञान सिंह ने बाद में राजस्थान हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की। कोर्ट ने RPS स्तर के अधिकारी द्वारा नए सिरे से जांच का आदेश दिया।

पुलिस ने जब ज्ञान सिंह के परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से विस्तार से बात की तो गोलू की मां हेमलता और उसके देवर कृष्णकांत के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हेमलता और कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक रात जब ज्ञान सिंह ड्यूटी पर बाहर गए हुए थे तब कृष्णकांत घर पर ही रुक गया। उस रात गोलू उठा और उसने हेमलता और कृष्णकांत को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पोल खुलने के डर से उन्होंने गोलू की गला दबाकर हत्या कर दी। और शव को घर के पास एक खेत में दफना दिया। 

IANS

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH