बेटे को टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा , अब इस पार्टी में हो सकते है शामिल

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बेटे को टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा , अब इस पार्टी में हो सकते है शामिल
नई दिल्ली 23 सितंबर 2023 - तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक वरिष्ठ नेता और विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी है. हनुमंत राव आगामी विधानसभा के लिए अपने बेटे को टिकट दिए जाने की मांग रहे थे. हाईकमान ने टिकट देने से इनकार कर दिया तो राव ने पार्टी छोड़ दी. कहा जा रहा है कि हाईकमान के साथ राव की एक सप्ताह से अनबन चल रही थी।

हनुमंत राव ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, मैं जल्द ही आपको बताऊंगा कि मैं किस पार्टी में शामिल होऊंगा. मैं आपके समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अगस्त में पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. जिसके तुरंत बाद राव ने सार्वजनिक रूप से बीआरएस नेतृत्व की आलोचना की थी. उन्होंने अपने बेटे रोहित राव के लिए मेडक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिए जाने अनुरोध किया था, लेकिन पार्टी ने एक अलग नाम पर मुहर लगाई. तब नाराज राव ने कहा था कि वह तभी चुनाव लड़ेंगे जब उनके बेटे को भी टिकट दिया जाएगा।

उन्होंने सार्वजनिक तौर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव पर मेडक सीट उनके बेटे को ना देने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था. केटी रामा राव सहिमेत पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने हनुमंत राव की टिप्पणियों की निंदा की थी और उनसे संयम बरतने को कहा था।

हालांकि, बीआरएस ने हनुमंत राव को उनकी मौजूदा सीट मल्काजगिरी से पार्टी का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था. ऐसी अटकलें हैं कि हनुमंत राव कांग्रेस के साथ बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH