स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के बाद अब छत्तीसगढ़ में खुलेगा स्वामी आत्मानंद कोचिंग इंस्टीट्यूट

रायपुर , 23-09-2023 3:28:48 AM
Anil Tamboli
स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के बाद अब छत्तीसगढ़ में खुलेगा स्वामी आत्मानंद कोचिंग इंस्टीट्यूट
रायपुर 22 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार स्वामी आत्मानंद के नाम से नई - नई योजना ला रही है। इसी कड़ी में एक और योजना की घोषणा हुई है जो 25 सितंबर से राज्य में शुरू हो जाएगी। इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की है। इस योजना के तहत 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग ऑनलाइन कराई जाएगी। 

आइए जानते है इसके बारे में…

योजना के तहत शासकीय शालाओं के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की ऑनलाईन कोचिंग के लिए यह योजना दिनांक 25 सितंबर 2023 से प्रारंभ होगी।

छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की योजना के अनुसार प्रदेश के कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 146 विकासखंड मुख्यालयों तथा शहरी स्रोत केंद्रों (रायपुर , दुर्ग , बिलासपुर व कोरबा) में ख्याति प्राप्त कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री-मेडिकल (NEET) तथा प्री इंजीनियरिंग (IIT-JEE Main & Advance) की बेहतर रूप से तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग दिये जाने का लक्ष्य है।

कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के माध्यम से छ.ग. पाठ्यपुस्तक निगम से चयनित संस्था द्वारा प्रदान की जाएगी।

इस योजना का नाम “स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना” (Swami Atmanand Coaching Scheme) होगा।

न्यूनतम योग्यता (प्रशिक्षणार्थियों हेतु) 

अभ्यर्थी को न्यूनतम 60 प्रतिशत प्राप्तांकों के साथ क्या 10वी उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रथम श्रेणी विद्यार्थी नहीं मिलने पर मेरिट क्रम में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

अभ्यर्थी को संबन्धित विकासखंड / शहर के शासकीय शालाओं में कक्षा 12वीं का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया-

विकासखंड मुख्यालय की शालाओं में कथा 12वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे।

01 - निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर 10वी के प्राप्ताकों की मेरिट के आधार पर चयनित किया जायेगा.

02 - प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश निर्धारित है। इसमें प्री-मेडिकल (NEET) हेतु अधिकतम कुल 50 तथा प्री इंजीनियरिंग (JEE) हेतु अधिकतम कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया किया जायेगा।

देखे आदेश :-
स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के बाद अब छत्तीसगढ़ में खुलेगा स्वामी आत्मानंद कोचिंग इंस्टीट्यूट

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH