IMD ने मौषम को लेकर जारी ताजा UPDATE , जताई भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली , 22-09-2023 7:12:36 PM
Anil Tamboli
IMD ने मौषम को लेकर जारी ताजा UPDATE , जताई भारी बारिश की संभावना
नई दिल्ली 22 सितंबर 2023 - पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण चक्रवाती परिसंचरण धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे प्रभावित होकर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ''पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और बिहार में कुछ दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इन राज्यों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।'' साथ ही आईएमडी ने कहा है कि बारिश और तूफान सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और छत्तीसगढ़ को भिगो सकते हैं। 

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना और केरल में भी बारिश और तूफान की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 22 सितंबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

इन इलाकों में आंधी-तूफान की भी संभावना है। वहीं, बिहार में 25 सितंबर तक बारिश का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान ओडिशा में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। 22-25 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH