CGPSC में बड़ा खेला - PSC में चयनित डिप्टी कलेक्टर नितेश को लेकर सस्पेंस बरकरार , आखिर किसका बेटा है नितेश ??

रायपुर , 22-09-2023 7:51:33 AM
Anil Tamboli
CGPSC में बड़ा खेला - PSC में चयनित डिप्टी कलेक्टर नितेश को लेकर सस्पेंस बरकरार , आखिर किसका बेटा है नितेश ??
रायपुर 22 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) रिजल्ट और चयन को लेकर विवादों में है। आयोग ने 2021 की भर्ती का फाइनल रिजल्ट इसी वर्ष मई में जारी किया था। अफसर और नेताओं के रिश्तेदार के चयन को लेकर तभी से यह रिजल्ट विवादों में है। 

रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। कंवर की तरफ से कोर्ट को 18 नामों की सूची सौंपी गई है। ऐसी ही एक सूची सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। इस सूची में चयनितों का अफसरों और नेताओं से रिश्ता भी बताया गया है। इसमें CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के कई रिश्तोदारों के भी नाम हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा नितेश के नाम की हो रही है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रही सूची में बताया गया है कि नितेश CGPSC के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के पुत्र हैं। मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद यह बात सामने आई कि नितेश CGPSC के पूर्व चेयरमैन सोनवानी का नहीं बल्कि पूर्व सरपंच राकेश सिंह का बेटा है। 

सूत्रों के अनुसार यह बात बुधवार को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान नितेश की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताई है। लेकिन राकेश सिंह कहां के पूर्व सरपंच है, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस बीच भाजपा के अकलरा विधायक सौरभ सिंह का दावा है कि नितेश पीएससी के पूर्व चेयरमैन सोनवानी का दत्तक पुत्र है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चयन सूची में नितेश का सरनेम छिपा दिया गया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। 

देखें विधायक सौरभ सिंह का ट्वीट...
CGPSC में बड़ा खेला - PSC में चयनित डिप्टी कलेक्टर नितेश को लेकर सस्पेंस बरकरार , आखिर किसका बेटा है नितेश ??

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH