CGPSC में कैसे हुआ भर्ती घोटाला OP चौधरी ने किया पर्दाफाश , दिए इतने सबूत की CBI जांच हुई जरूरी

रायपुर , 20-09-2023 8:25:22 PM
Anil Tamboli
CGPSC में कैसे हुआ भर्ती घोटाला OP चौधरी ने किया पर्दाफाश , दिए इतने सबूत की CBI जांच हुई जरूरी
रायपुर 20 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ PSC में कथित घोटाले की एक के बाद एक सच्चाई सामने आ रही है। पूर्व IAS व भाजपा नेता ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में PSC की परीक्षाओं में चल रही धांधलियों को उजागर किया है। इस परीक्षा में धांधली हुई है और इसकी CBI से जाँच कराई जानी चाहिए यह कहना है पूर्व IAS ओपी चौधरी का।

OP चौधरी ने विस्तार से बताया कि इस परीक्षा में कैसे CGPSC के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने खेला करते हुए अपने रिश्तेदारों सहित राजनेता और उच्चाधिकारियों के बेटे-बेटियों का चयन कर दिया।

ओपी चौधरी ने बताया कि 08 अंक का एक प्रश्न यह था कि 1857 की क्रांति में वीर हनुमान सिंह के योगदान का वर्णन कीजिए। एक अभ्यर्थी ने उत्तर में हनुमान सिंह की जगह वीर नारायण सिंह लिखा। चूँकि परीक्षा में वीर हनुमान सिंह के बारे में प्रश्न था, इसलिए उत्तर भी उनके बारे में दिया जाना था लेकिन उस अभ्यर्थी को गलत उत्तर दिए जाने के बाद भी इसमें साढ़े 5 अंक दिए गए जबकि जिस अभ्यर्थी ने वीर हनुमान सिंह के बारे में उत्तर लिखा, उसे सिर्फ 4 अंक दिए गए। 

ओपी चौधरी ने कहा कि इसी तरह गणित के कई प्रश्न गलत रहे या उनके उत्तर गलत दिए गए, फिर भी गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अधिक या पूरे अंक दिए गए जबकि सही उत्तर पर कम अंक दिए गए हैं। इसके अलावा एक जैसे सही उत्तरों के लिए किसी अभ्यर्थी को पूरे अंक दिए गए तो किसी को कम अंक, और उत्तरपुस्तिका में पूरा पेज कोरा छोड़ने के बावजूद उसमें पूरे अंक तक दिए जाने की बात सामने आई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व IAS ओपी चौधरी ने कहा कि इसी तरह ऑन्सर शीट का मूल्यांकन एक्जामिनर , डिप्टी हेड एक्जामिनर और हेड एकाजामिनर इन तीन स्तरों पर होता है, लेकिन इसमें तीनों मूल्यांकन के अंक समान ही दिए गए हैं। 

इस पर सवाल उठाते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि यह कैसे संभव है कि तीनों स्तर पर मूल्यांकन में एक जैसे समान अंक दिए जाएँ? या तो सभी स्तरों पर मूल्यांकन नहीं हुआ है या फिर इसमें लापरवाही हुई है। इससे यह साफ प्रतीत हो रहा है इस परीक्षा में धांधली हुई है और इसकी CBI से जाँच कराई जानी चाहिए। ओपी चौधरी ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम युवाओं के साथ धोखाधड़ी है।
CGPSC में कैसे हुआ भर्ती घोटाला OP चौधरी ने किया पर्दाफाश , दिए इतने सबूत की CBI जांच हुई जरूरी

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH