इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , नेपाल और थाईलैंड की कॉलगर्ल सहित 05 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , नेपाल और थाईलैंड की कॉलगर्ल सहित 05 गिरफ्तार
लखनऊ 20 सितंबर 2023 - राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आज सुबह छापेमारी की. इस छापेमारी में फ्लैट से विदेशी लड़कियां और पुरुष पकड़े गए हैं. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

बता दें कि मेदांता अस्पताल के पास अलकनंदा एनक्लेव के फ्लैट में विदेशी महिलाओं का सेक्स स्कैंडल चल रहा था. लगातार आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी. सूचना के आधार पर आज सुबह दल-बल के साथ पुलिस फोर्स फ्लैट में दाखिल हुई तो वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस को कमरे में लड़के और लड़कियां अपत्तिजनक हालत में मिले. जिसके बाद मौके से तीन विदेशी लड़कियों और दो विदेशी पुरुषों को हिरासत में लिया गया. फ्लैट में पकड़ी गईं लड़कियां थाईलैंड और नेपाल की बताई जा रही हैं आरोप है कि पकड़ी गई लड़कियां स्पा सेंटर की सर्विस देने के नाम पर सेक्स रैकेट चला रही थीं. देर रात तक यहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता था. कई बार नशेबाजी को लेकर विवाद की भी स्थिति बन जाती थी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर छापेमारी की गई थी. अभी जांच चल रही है. तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पासपोर्ट और वीजा की भी जांच कराई जा रही है. वहीं, घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ लड़के और लड़कियां मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं. आसपास पुलिस बल की मौजूदगी है. एक वीडियो में पकड़े गए लोगों को पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए दिखाया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH