पुलिस वाले चाय-नाश्ता करते रह गए और तीन कैदी चकमा देकर फरार हो गए

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस वाले चाय-नाश्ता करते रह गए और तीन कैदी चकमा देकर फरार हो गए
ग्वालियर 20 सितंबर 2023 - ग्वालियर से झांसी के बीच रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाश मंगलवार को झांसी में रेलवे कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस की लापरवाही के चलते फरार हो गए। इसमें एक बदमाश शैलेंद्र ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के रेशम मिल इलाके का रहने वाला है, जबकि अन्य दो सागर और शिवपुरी के रहने वाले हैं। इन बदमाशों को पिछले दिनों झांसी जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था और मंगलवार को पेशी के लिए इन्हें रेलवे कोर्ट लाया गया था।

पेशी के बाद पुलिसकर्मी इन कैदियों को वाहन में बैठाकर गेट खुला छोड़कर नाश्ता करने चले गए। इसी दौरान मौका पाकर तीनों बदमाश भाग गए। हालांकि एक अन्य कैदी भी मौका देखकर भाग रहा था, लेकिन उसे तत्काल पकड़ लिया गया। पुलिस ने अब इन बदमाशों की सर्चिंग शुरू कर दी है।

ट्रेनों में लूट और मोबाइल चोरी के मामले में रेशम मिल पुरानी लेन थाना हजीरा ग्वालियर निवासी शैलेंद्र पुत्र मनीराम को झांसी जीआरपी ने 13 जून को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही रेहली खिमलिया थाना जीमी रहली सागर के ज्ञया प्रसाद अहिरवार उर्फ गुड्डा पुत्र कल्लू को लूट सहित अन्य आपराधिक मामलों में जीआरपी ने 23 अप्रैल को हिरासत में लेते हुए झांसी जेल भेजा था। इसके अलावा राजपुरा थाना करैरा जिला शिवपुरी निवासी विजेन्दर उर्फ हजरत पुत्र राजेन्दर सिंह रावत को भी जीआरपी ने लूट व चोरी के मामले में जेल भेज था।

मामला रेलवे और जीआरपी से जुड़ा होने के चलते तीनों कैदियों की सुनवाई रेलवे कोर्ट में चल रही थी। मंगलवार तीनों के साथ अन्य कैदियों को पुलिस अपने वाहन में जेल से रेलवे कोर्ट पेशी पर लाई थी। दोपहर लगभग 2:45 बजे तीनों की कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस ने उन्हें अपने वाहन में बिठा दिया और अन्य बंदियों की कोर्ट में पेशी कराने में व्यस्त हो गई। 

इसी मौके का लाभ उठाते हुए तीनों कैदियों ने पुलिस को चकमा दिया और गाड़ी से उतर कर स्टेशन के अंदर की ओर दौड़ लगा दी। जब तक पुलिस को इसकी भनक लगती, तीनों प्लेटफार्म पर जा पहुंचे और यात्रियों की भीड़ का लाभ उठाते हुए ट्रेन में सवार होकर भाग निकले। कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही झांसी सहित ग्वालियर , मुरैना स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ को अलर्ट पर रखा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH