छत्तीसगढ़ - पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत , निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था गड्ढा

रायपुर , 20-09-2023 12:10:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत , निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था गड्ढा
रायपुर 19 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखेनगर स्थित निर्माणाधीन स्थल पर दो बच्चे के डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक बच्चे की मौके पर डूबने से मौत हो गई है, वहीं दूसरा बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चों का नाम मोहम्मद आवेश और आबिद खत्री है। ये पूरा मामला आज़ाद चौक थाना इलाक़े की है।

दरअसल, लाखेनगर स्थित एक निर्माणाधीन स्थल निर्माण कार्य की वजह से गहरा गड्ढा खोदा गया थ। इसी गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि पुलिस के आलाधिकारी मौक़े पर मौजूद हैं। डूबने वाले दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बताई जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा हैं। वहीं बच्चों के घरों में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार दो माह पहले पुराने घर को गिराया गया था। इसके बाद वहां निर्माण के लिए गढ्डा खोदा गया था। बारिश में गड्‌ढे में पानी भर जाने के चलते लगातार खतरा बना हुआ था। मकान मालिक ने उस ओर ध्यान नहीं दिया। न तो बाउंड्री बनवाई गई और न ही उसे समय उसका पानी खाली करवाया गया। लापरवाही की वजह से दो बच्चों की जान चली गई।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH