तेज रफ्तार कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी , हादसे में एक महिला और तीन बच्चो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी , हादसे में एक महिला और तीन बच्चो की मौके पर ही मौत
विदिशा 19 सितंबर 2023 - हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में सोमवार की शाम को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने 15 फीट गहरी खंती में गिर गई। इस कार में छह लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक युवक और एक बच्चे को जीवित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ निवासी शहजाद खान ने ग्राम अमरपुर में जमीन ठेके पर ली थी। सोमवार को वे पत्नी और चार बच्चों को लेकर भुट्टे खाने के लिए खेत पर गए थे। शाम करीब सात बजे वे वापस हैदरगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई। 

पुलिस और ग्रामीणों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने रस्सी के शहजाद और उनके पुत्र फैजान को बाहर निकाल लिया। खंती इतनी गहरी थी कि तीन घंटे तक कार का पता नहीं चला। स्थानीय तैराकों की मदद से कार निकाली गई। रात करीब नौ बजे शहजाद की पत्नी शकीला बी उम्र 30 वर्ष , निगद बी उम्र 13 वर्ष , अयान उम्र 14 वर्ष और शाद खान उम्र सात वर्ष के शव निकाले गए।

ग्रामीणों के मुताबिक अमरपुर से चक्क अमरपुर तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क के समतलीकरण के लिए किनारे से ही मिट्टी और मुरम निकालने का कार्य किया। जिसके चलते गहरी खाई हो गई थी। पिछले दिनों हुई लगातार वर्षा के कारण यह खाई पानी से लबालब हो गई थी। निर्माण कार्य चालू होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसी के चलते कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में जा गिरी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH