SSP बंगले के पास बम ब्लास्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार , तीनो आरोपियों के पिता पुलिस के बड़े अधिकारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
SSP बंगले के पास बम ब्लास्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार , तीनो आरोपियों के पिता पुलिस के बड़े अधिकारी
मुरादाबाद 19 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में SSP के बंगले के पास बमबाजी और फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया हैं. पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा (12बोर) छह कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है. आरोपियों में अमरोहा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम का बेटा , ट्रैफिक इंस्पेक्टर का बेटा शामिल है. इसके साथ साथ पकड़े गए तीसरे आरोपी के पिता भी पुलिस में हैं. इस घटना का पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे में खुलासा किया है।

मामले पर जानकारी देते हुए मुरादाबाद एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने कहा कि 15 सितंबर की रात में घटना हुई थी. कुछ लड़कों का ग्रुप था, जिनका दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा हुआ था. इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देसी (सुतली) बम से हमला किया था। यह घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी. इसमें पाया गया था कि बॉबी नाम के लड़के का जन्मदिन था. वह अपना जन्मदिन मनाकर दोस्तों के साथ वापस आ रहा था. दूसरे पक्ष के लोग उनका पीछा कर रहा था. पीली कोठी पर आकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।

पुलिस टीम ने मारपीट करने वालों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. ललित. दीपक और अर्जुन नाम के लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि इन्होंने सुतली बम छोड़ा था. मारपीट में एक साथी भी घायल हुआ था उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

एसपी ने बताया की आरोपियों के दो साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. इनके पास से अवैध 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया है. 6 कारतूस मिले हैं और चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH