जांजगीर चाम्पा - एक्सन मोड में आई कलेक्टर मैडम , 335 शिक्षकों का वेतन काटने का किया आदेश जारी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - एक्सन मोड में आई कलेक्टर मैडम , 335 शिक्षकों का वेतन काटने का किया आदेश जारी
जांजगीर चाम्पा 18 सितंबर 2023 - कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 335 शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। ये वो शिक्षक है जो लगातार बिना सूचना के स्कूल से नदारद रहते हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले का पदभार सम्हालते ही स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूली रिजल्ट व पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने लिए बैठक ली थी। बैठक में जब उन्हें पता चला कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बेहद खराब है तब वे बेहद नाराज हुईं और स्कूल शिक्षा अधिकारियों पर जमकर बरसीं थी।

कलेक्टर ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम लाने के लिए कार्य योजना बना कर काम करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर का स्पष्ट मानना है कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु शिक्षकों की स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयीन समय में उपस्थित रह कर यदि अध्यापन कार्य करवाएंगे तो ही स्कूलों के परिणाम में सुधार आ सकता है।

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विगत 08 अगस्त से 14 सितंबर तक शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों से बिना किसी पूर्व सूचना के सैकड़ों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। यही कारण है कि कलेक्टर ने ऐसे 335 शिक्षकों के वेतन में कटौती के निर्देश DEO को दिए हैं। कलेक्टर के इस आदेश के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH