छत्तीसगढ़ - कद्दावर कांग्रेसी विधायक से पंगा लेना पार्षद को पड़ा भारी , PCC ने जारी किया नोटिस

रायपुर , 17-09-2023 7:39:22 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कद्दावर कांग्रेसी विधायक से पंगा लेना पार्षद को पड़ा भारी , PCC ने जारी किया नोटिस
रायपुर 17 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर के पार्षद व MIC मेम्ब्रेन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। पार्षद पर पार्टी के ही वरिष्‍ठ नेता का अपमान करने का आरोप लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया गया है। पार्षद को नोटिस का जवाब देने के लिए 3 दिन की मोहलत दी गई है। नोटिस में पार्षद से पूछा गया है कि क्‍यों न आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से निलंबित कर दिया जाए।

PCC ने रायपुर के जिस पार्षद को नोटिस जारी किया है उनका नाम नागभूषण राव है। राव बंजारी माता वार्ड क्रमार्क क्रमांक - 05 (भनपुरी) से पार्षद हैं। राव पर पार्टी के वरिष्‍ठ विधायकों में शामिल सत्‍यनारायण शर्मा के विरुद्ध् अनर्गल टिप्‍पणी करने का आरोप है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में बातया गया है कि रायपुर ग्रामीण सीट से विधायक शर्मा के विरुद्ध्र व की टिप्‍पणी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ विधायक के विरुद्ध की गई टिप्पणी अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार नागभूषण राव को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब, स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

जाने क्‍या है अनर्गल टिप्‍पणी का मामला

रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे पार्षद नागभूषण राव ने पिछले सप्‍ताह अपनी ही पार्टी के विधायक सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आवासीय पट्टा की मांग को लेकर पार्षद राव के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में भनपुरी के लोग कलेक्‍टोरेट का घेराव करने पहुंच गए थे। इस आंदोलन का नेतृत्‍व कर रहे राव ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को पहले जमीन का पट्टा देने का वादा किया गया था सर्वे में उनका ही नाम सूची से हटा दिया गया। 

नागभूषण राव ने इसके लिए रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा पर सीधा आरोप लगाया। कहा कि यह सब विधायक की लापरवाही के कारण हुआ है। विधायक की ही लापरवाही का ही नतीजा है कि लोगों को अपात्र घोषित कर दिया गया। जो लड़ाई जनता लड़ रही है उसे विधायक को लड़ना था।

पार्टी नेताओं के अनुसार पार्षद नागभूषण राव किसी समय विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के बीच दोनों के बीच पटरी नहीं बैठ रही है। 2018 के चुनाव में भी राव ने शर्मा की रायपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म ले लिया था, लेकिन बाद में पार्टी के निर्देश के बाद उन्‍होंने नामांकन फाइल नहीं किया।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH