ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षक ने कंट्रोल रूम में फाँसी लगाकर की खुदखुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षक ने कंट्रोल रूम में फाँसी लगाकर की खुदखुशी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात
समस्तीपुर 15 सितंबर 2023 - बिहार के समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने ड्यूटी के दौरान ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रताड़ना बताया जा रहा है। पुलिस जांच की बात कह रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि समस्तीपुर में पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान ही बुधवार की देर शाम एक महिला सिपाही ने खुदखुशी कर ली। 

ड्यूटी के दौरान कमरा बंद देख अन्य पुलिसकर्मी गेट तोड़कर अंदर घुसे तो कांस्टेबल अर्चना का शव फंदे से लटका मिला। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला सिपाही गया जिले के खिजरसराय की रहने वाली थी। अर्चना के पति सुमन कुमार भी सिपाही के पद पर कार्यरत है।

दो पन्ने के सुसाइड नोट में विभागीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके पति को भी गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने विभाग की ओर से सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर बनाए जा रहे दबाव और एक मेजर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 

उसने लिखा है कि सरकारी कमरा खाली करने को लेकर मेजर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। सुसाइड नोट के अंत में उन्होंने भावुक होकर कहा है कि लोग कहेंगे कि उसने बच्चों की भी चिंता नही की। आगे लिखा जब जिंदा होकर ही खुशी नहीं दे पा रही हूं तो क्या करूं। मृतिका ने इसके लिए परिजनों से सॉरी भी कहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH