मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी पंच और सरपंचो को छत्तीसगढ़ी में पत्र लिख कर की यह अपील ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी पंच और सरपंचो को छत्तीसगढ़ी में पत्र लिख कर की यह अपील ,,
रायपुर 01 अगस्त 2020 - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायतों के सभी प्रतिनिधि साथियों को छत्तीसगढ़ी में पत्र लिखकर पोषण माह में सहयोग और भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी सरपंच और पंच को सम्बोधित करते हुए लिखा है सितम्बर महीना में महिला बाल विकास विभाग सुपोषण महीना मना रहा है। विभाग ने पूरे महीने के लिए कार्ययोजना बनाई है, जिसमें कुपोषण दूर करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी और सहयोग जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में सुपोषण की अलख जगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के बच्चों को स्वस्थ और सुपोषित बनाने सभी से अनुरोध करते हुए लिखा है कि हमारे छत्तीसगढ़ में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। जब से सरकार बनी है, वे बच्चों के स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए चिंतित हैं। वे लगातार कोशिश कर रहे हैं, कि हमारे प्रदेश के बच्चे स्वस्थ और सुपोषित रहें। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए मैंने पिछले साल 2 अक्टूबर से मुख्यमंत्री सुपोषण योजना चलाई है।

मुख्यमंत्री ने पत्र मे कहा है कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से कुपोषण दूर करने में सफलता मिली है, लेकिन सुपोषित छत्तीसगढ़ की कल्पना आपके सहयोग के बिना नहीं की जा सकती। आप सब जनता के प्रतिनिधि हैं। लगातार जनता के साथ मिलते और बात करते रहते हैं। उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। यही समय है कि आप सब अपने क्षेत्र की आम जनता को समझाएं कि कुपोषण कोई बीमारी नहीं है, केवल हमारे खान-पान और रहन-सहन की आदतों में सुधार करने से हम अपने बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सरपंचों और पंचों से अनुरोध करते हुए कहा है कि हमारे समाज और परिवार के बीच यह संदेश जाना चाहिए हमारे बच्चे स्वस्थ रहेंगे, तभी हम स्वस्थ रहेंगे और हमारा समाज और प्रदेश भी स्वस्थ रहेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH