नकली देसी घी फैक्ट्री पर पुलिस की दबिस , 456 लीटर नकली देशी घी सहित नामी कम्पनियों के रैपर बरामद

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नकली देसी घी फैक्ट्री पर पुलिस की दबिस , 456 लीटर नकली देशी घी सहित नामी कम्पनियों के रैपर बरामद
जींद 13 सितंबर 2023 - हरियाणा के जींद में सीआईए स्टाफ ने गांव देश खेड़ा में छापेमारी कर नकली देसी घी की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से विभिन्न ब्रांडों का 456 लीटर का नकली देसी घी और विभिन्न ब्रांडों के खाली रैपर व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव देश खेड़ा निवासी अमित विभिन्न ब्रांडों के नाम पर नकली घी तैयार कर बेचता है। देसी घी निर्माण कंपनी के अधिकारी नोएडा निवासी जितेंद्र को साथ लेकर सीआईए स्टाफ ने गांव देश खेड़ा में अमित के ठिकाने पर छापेमारी की। वहां पर नकली देसी घी मधुसूदन के 12, मिल्क फूड के एक बेस्ट चॉइस के मिल्क फूड के टेट्रा पैक 80, पतंजलि घी के टेट्रा पैक 30, वीटा देसी घी के 10 टीन समेत 456 लीटर नकली देसी घी बरामद हुआ।

इसके अलावा बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के खाली रैपर , टेट्रा पैक व अन्य निर्माण सामान बरामद हुआ। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी जितेंद्र की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक गांव देश खेड़ा निवासी अमित के खिलाफ धोखाधड़ी कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ये कारोबार कहां तक फैला हुआ था और कौन-कौन लोग इस कार्य से जुड़े हुए थे। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH