इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , पांच विदेशी युवतियों को लिया गया हिरासत में

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , पांच विदेशी युवतियों को लिया गया हिरासत में
गोवा 10 सितंबर 2023 - गोवा में पुलिस ने इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक स्वयं सेवी संगठन की सूचना के बाद केन्या की लड़कियों को मुक्त कराया. पुलिस का कहना है कि लड़कियों को मसाज पार्लर और होटल में काम दिलाने के नाम पर केन्या से लाया गया था. यहां लाने के बाद उनके दस्तावेज ले लिए गए थे. पीड़ित लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।

नॉर्थ गोवा एसपी निधिन वालसन ने बताया कि केन्या की रहने वाली दो महिलाएं गोवा में कुछ एजेंटों की मदद से वहां की लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए भारत लेकर आईं. लड़कियों को गोवा में मसाज पार्लर और होटल इंडस्ट्री में काम करने का लालच दिया गया था. यहां लाए जाने के बाद उनके पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।

पुलिस के अनुसार, एनजीओ Arz को जानकारी मिली थी कि कुछ केन्याई लड़कियों को गोवा लाया गया है और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए कुछ लोग बेंगलुरु ले जा रहे हैं. इसके बाद एनजीओ ने लड़कियों की तलाश की और गोवा पुलिस को सूचना दी।

उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वालसन ने कहा कि एसडीपीओ जीवाबा दलवी अंजूना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रशाल देसाई ने छापेमारी कर केन्याई लड़कियों को बचाया. अब उन्हें उनके देश भेजने के लिए जरूरी औपचारिकताएं की जा रही हैं. पुलिस इस रैकेट के बारे में गहनता से छानबीन कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH