प्रेमिका ने शादी का झाँसा देकर प्रेमी को बुलाया अपने घर , उसके बाद परिजनों ने किया यह कांड

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने शादी का झाँसा देकर प्रेमी को बुलाया अपने घर , उसके बाद परिजनों ने किया यह कांड
बिजनौर 07 सितंबर 2023 - यूपी के बिजनौर में शादी के बहाने प्रेमी को बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. लड़की के घरवालों द्वारा प्रेमी की न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि जूते की माला पहनाकर उसका जुलूस भी निकाला. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि ये घटना बिजनौर के नगीना क्षेत्र के हरगांव की है. जहां प्रेमी को इस बात का झांसा देकर बुलाया गया था कि उसकी प्रेमिका से शादी की बात की जाएगी. लेकिन वहां पहुंचते ही लड़की के घरवालों ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई की. इतने से मन नहीं भरा तो गले में जूतों की माला डालकर सबके सामने उसे अपमानित किया।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित का नाम तरुण कुमार है. 02 सितंबर को उसे हरगांव निवासी शालू सैनी ने फोन करके शादी की बात करने के लिए बुलाया था. जब वह गांव में तुलाराम होटल पर पहुंचा तो वहां मौजूद शालू के पिता अशोक के साथ जितेंद्र , दीपक व एक अज्ञात युवक ने तरुण से मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाई गई और सबके सामने बेइज्जत किया गया. इस दौरान तरुण के कपड़े भी फाड़ दिए गए. वो अर्धनग्न हालत में खड़ा था. इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धारा 342, 323, 501 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया यह भी जा रहा है कि पीड़ित तरुण का हरगांव निवासी एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के घरवालों ने उसे शादी की बात करने के लिए बुलाया था. लेकिन वहां तरुण के साथ दुर्व्यवहार किया गया, क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH