मंत्री का सिर काट कर लाने वाले को मिलेगा 10 करोड़ का ईनाम , और बढ़ सकती है ईनाम की राशि

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मंत्री का सिर काट कर लाने वाले को मिलेगा 10 करोड़ का ईनाम , और बढ़ सकती है ईनाम की राशि
अयोध्‍या 06 सितंबर 2023 - तमिलनाड़ के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाले बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने एक दिन पहले उदयनिधि स्‍टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। 

मंगलवार को संत परमहंस ने फिर कहा- 'अगर 10 करोड़ रुपये उदयनिधि का सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम बढ़ा दूंगा, लेकिन 'सनातन धर्म' का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में जो भी विकास हुआ है वह सनातन धर्म की वजह से हुआ है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

इसमे पहले सोमवार को संत परमहंस ने कहा था कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड़ रुपये नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूढूंगा और मार डालूंगा। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। इसको खत्‍म करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब संत परमहंस आचार्य ने इस तरह के बयान दिए हों। इससे पहले उन्‍होंने रामचरितमानस पर टिप्पणियों को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने का ऐलान किया था। वह 'पठान' फिल्म में भगवा पोशाक दिखाने के लिए शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को भी नकद पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH