छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल में रेप और अपहरण की वारदात से मचा हड़कंप , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 06-09-2023 3:41:54 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला हॉस्पिटल में रेप और अपहरण की वारदात से मचा हड़कंप , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 05 सितंबर 2023 - कोरबा के जिला हॉस्पिटल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज ने अपनी पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप बगल में भर्ती मरीज पर लगाया है इतना ही नहीं मरीज ने अपने छह परिचितों को अस्पताल में बुलवाकर दुष्कर्म करने वाले मरीज और उसके परिवार का अपहरण कर जमकर पिटाई कर दी। 

इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी जिला हॉस्पिटल प्रबंधन को हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस भी दुष्कर्म और अपहरण की शिकायत पर मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ये पूरा मामला जिला मेडिकल कॉलेज का है। यहां पर रजगामार का रहने वाला भागीरथी पिछले कुछ दिनों से मलेरिया का उपचार करवा रहा है। भागीरथी का आरोप है कि सोमवार 4 अगस्त की रात 11 से 12 बजे के बीच छह लोग हॉस्पिटल के अंदर आये और उसका और उसके दो बेटों का अपहरण कर बस में ले गए। इस दौरान तीनों के साथ जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फिर से अस्पताल के पास तीनों को छोड़कर चले गए। इधर जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को पता चला कि भर्ती मरीज और उसके परिजनों का अपहरण हो गया तो पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची और भागीरथी से पूछताछ की। भागीरथी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वार्ड के 23 नंबर बेड पर धरमवीर नाम का व्यक्ति भर्ती था। उसकी देखरेख में उसकी पत्नी भी थी। धरमवीर ने बेवजह उसके ऊपर अपनी पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगाया और अपने छह रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपहरण के दौरान भागीरथी और उसके दो बेटों की जमकर पिटाई की। 

इस पिटाई के बाद भागीरथी की तबियत और खराब हो गई है। फिलहाल भागीरथी का उपचार अभी बजी जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद से धरमवीर और उसकी पत्नी अस्पताल से गायब है, जिनकी तलाश सिविल लाइन पुलिस कर रही है। फिलहाल मामले में सच्चाई क्या है इसकी जांच पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH