BA की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप , रेप के बाद छात्रा को हाईवे पर फेंककर भागे आरोपी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BA की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप , रेप के बाद छात्रा को हाईवे पर फेंककर भागे आरोपी
बुलंदशहर 04 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां पीड़िता के परिचित लड़के ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक में बैठाया. फिर कुछ दूरी पर कार में बैठाकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती का रेप किया. इसके बाद उसे बीच हाईवे पर फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. यहां एक सितबंर को डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी. इस दौरान लड़की के पुराने सहपाठी ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया. फिर थोड़ी दूर जाकर उसे एक कार में बैठाया. उसमें लड़के के तीन साथी पहले से मौजूद थे. इसके बाद आरोपी उसे औरंगाबाद रोड़ की तरफ लेकर गए. जहां बीच रास्ते में उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिलाया. फिर चारों ने उसके साथ रेप किया और बीच रास्ते पर उसे फेंककर फरार हो गए।

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पीड़िता को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया और पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी दी. घरवालों के मौके पर पहुंचने पर पीड़िता ने अपना दर्द बंया कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

इस मामले में पुलिस अधिकारी अन्वितका उपाध्याय ने बताया कि बीते शुक्रवार चार लोगों ने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद तीन सितबंर को पीड़िता की तरफ से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कराई गई. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH