फिर लौट रहा है लॉकडाउन का दौर , एक सप्ताह में मिले 10 हजार कोरोना मरीज , मौतों में 21% की वृद्धि

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फिर लौट रहा है लॉकडाउन का दौर , एक सप्ताह में मिले 10 हजार कोरोना मरीज , मौतों में 21% की वृद्धि
वाशिंगटन 04 सितंबर 2023 - अमेरिका में एक बार फिर कोरोना वायरस अपने पांव पसार रहा है. हाल के दिनों में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. इस महीने की शुरुआत में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि एक हफ्ते में कोविड से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्‍या में 19 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही कोरोना के कारण होने वाली मौतों में 21% से अधिक की वृद्धि हुई है।

एनपीआर की रिपोर्ट के अनुसार, नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की निदेशक मैंडी कोहेन ने मंगलवार को कहा कि एक सप्ताह में 10,000 लोगों को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 में हम बहुत अलग और बेहतर जगह पर थे. हमारे पास खुद को बचाने के लिए मजबूत प्रतिरक्षा (Stronger Immunity) और उपकरण हैं।

मैंडी कोहेन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनके लिए कोविड खतरा बना हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि उन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जो पहले संक्रमित नहीं हुए हैं. इसके साथ ही जिनकी उम्र ज्यादा है, उन्हें भी बचकर रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले लगभग 70% लोग 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस बार हमारे पास परीक्षण, प्रभावी उपचार और सामान्य ज्ञान रणनीतियां हैं जैसे कि अपने हाथ धोना और बीमार होने पर लोगों से दूर रहना।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी दो नए वेरिएंट पर नजर रख रहे हैं. जिसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट ईजी.5 (एरिस) और बीए.2.86 शामिल है. सीडीसी के कोरोना अधिकारी डॉ. ब्रेंडन जैक्सन का कहना है कि छह-सात महीने की गिरावट के बाद अब फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो बेहद ही चिंताजनक है. हालांकि, बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए कुछ स्कूलों, अस्पतालों और व्यवसायों के लोगों को फिर से मास्क पहनने के लिए कहा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH