तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ हुई फरार , पति और बच्चे हाथ मे पोस्टर लेकर कर रहे है तलाश

उत्तर प्रदेश , 04-09-2023 1:05:48 AM
Anil Tamboli
तीन बच्चों की मां पांचवें प्रेमी के साथ हुई फरार , पति और बच्चे हाथ मे पोस्टर लेकर कर रहे है तलाश
आजमगढ़ 03 सितंबर 2023 - उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तीन बच्चों की मां अपने पांचवें प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति अपने मासूम बच्चों के साथ हाथ में पोस्टर लेकर पत्नी को ढूंढने में लगा है. लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है. थाने में भी इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी गई है. पीड़ित पति अनिल राजभर ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था. यहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई थी. यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली।

अनिल ने बताया कि शादी के बाद वह अपनी पत्नी रीना को लेकर गांव आ गया और दोनों राजी खुशी से रहने लगे. सबकुछ सही चल रहा था और रीना ने एक बेटी को जन्म दिया. उसके बाद दो जुड़वा बेटे भी पैदा हुए. शादी के 9 साल बीत गए पता ही नहीं चला. रीना अक्सर पति से बोला करती थी कि उसके कई फ्रेंड है पर उसने सभी को छोड़ दिया है क्योंकि वो अपना सारा जीवन पति के साथ ही गुजारना चाहती है. इन बातों पर अनिल ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकि उसका पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था।

पीड़ित अनिल राजभर ने बताया कि जब वह काम के सिलसिले में बाहर जाता था तो उसकी पत्नी किसी से बात करती थी. एक दिन उसने पत्नी से पूछा कि इतनी देर किससे बात करती हो तो वह टालमटोल करने लगी. फिर 3 अगस्त रात 8 बजे रीना के पास किसी का फोन आया और वो शौच करने का बहाना बनाकर  घर से निकल गई. काम से लौटने के बाद जब पत्नी उसे घर पर नहीं मिली तो उसने बच्चों से पूछा कि मम्मी कहां हैं, इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि वो शौच करने बाहर गई है।

काफी देर इंतजार करने के बाद उसने पत्नी को इधर-उधर ढूंढना शुरू किया पर वो कहीं नहीं मिली फिर 4 अगस्त को उसने थाने में पत्नी के गुमशुदगी होने की शिकायत दर्ज कराई. एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला को ढूंढ नहीं पाई है. उसकी बेटी चार और दोनों बेटे अभी सिर्फ दो साल के ही हैं. अनिल राजभर का कहना है कि उसकी पत्नी कई शादी कर चुकी है, वो ज्यादा दिन किसी के साथ नहीं ठहर पाती है. वो 9 साल सिर्फ उसी के साथ रही है. रीना अब तक कोई लोगों को धोखा दे चुकी है. पति को छोड़कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा और भारत से पाकिस्तान गई अंजु की तरह रीना भी अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई. यह कहानी भी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH