छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , जलप्रपात में डूबने से दो युवकों की मौत

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा , जलप्रपात में डूबने से दो युवकों की मौत
कबीरधाम 03 सितंबर 2023 - छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पिकनिक मनाने आए 10 युवकों में दो की वाटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव को गोताखोर की टीम ने पानी से निकाल लिया है साथ ही पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान राहुल ठाकुर पिता ललित ठाकुर 25 वर्ष , और शुभम झरिया पिता अशोक झरिया 25 वर्ष के रूप में हुई है। ये पूरा मामला बोडला थाना क्षेत्र का है। 

शानिवार को कवर्धा निवासी अजीत कुंभकार, राहुल और शुभम सहित 10 दोस्त रानी दहरा वाटरफाॅल पिकनिक मनाने आये थे। इस दौरान राहुल, शुभम नहाते-नहाते गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों को डूबता देख पानी के बाहर खडे़ं दोस्तों ने गमछा-शर्ट से रस्सी बनाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे और दोनों गहरे पानी में डूब गए।

इस हादसे के बाद युवकों ने डूबने की सूचना बोड़ला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवकों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भी दोनों का पता नहीं चल पाया। रात होने के कारण रेस्क्यू को बंद कर रविवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू की गई।

गोताखोरों की टीम ने आज सुबह दोनों युवकों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। घटना स्थल पर मृतकों के परिजन भी पहुंचे थे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना के संबंध में बोड़ला पुलिस मृतकों के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH