राहत शिविर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं नही तो कार्यवाही के लिए रहे तैयार - कलेक्टर ,,

जांजगीर चाम्पा , 29-08-2020 11:27:59 PM
Anil Tamboli
राहत शिविर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं नही तो कार्यवाही के लिए रहे तैयार - कलेक्टर ,,
जांजगीर चांपा 29 अगस्त 2020 - कलेक्टर  यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर और जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज नगर पंचायत शिवरीनारायण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।  कलेक्टर ने राहत शिविर में ठहराए गए लोगों को भोजन, चिकित्सा सहित अन्य जरूरी सुविधाएं  उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने राहत शिविर में ठहरे हुए लोगों से चर्चा की और राहत शिविर में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह भी दी।     
         
कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बताया कि बाढ़ में फसें हुए जिले के कुल 207 लोगों को बाहर लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। शिवरीनारायण क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 13, 14 और  15 बाढ़ से प्रभावित है। इन क्षेत्रों के लोगों को महंत कॉलेज में बनाए गये राहत शिविर में सुरक्षित ठहराया गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों को भी राहत शिविर में ठहराने की व्यवस्था की गई है।  राहत शिविरों में कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधित निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
45 राहत शिविर में 2000 से अधिक लोगो को सुरक्षित पनाह
        
कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 45 राहत शिविर में 2000 से अधिक लोगो को सुरक्षित ठहराया गया है। जिले में अब तक पशुक्षति के 110 और मकान क्षति के करीब 4000 प्रकरण दर्ज किया गया है। क्षति सर्वे का कार्य आगामी दिनों तक जारी रहेगा। फसल क्षति के आंकलन के निर्देश दिए गये है। क्षति के प्रकरणों में आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत मुआवजा दी जाएगी। उन्होने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है। धमतरी जिले के गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने पर महानदी का जल स्तर बढ़ेगा। बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना पूर्व प्राप्त हो जाएगी। जिले में इसकी आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए है। 
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित 
         
जिला कार्यालय जांलगीर में आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत नजर रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति दूरभाष क्रमांक 07817-222032 पर बाढ़ आपदा से संबंधित सूचना दे सकता है। 
पुलिस अधीक्षक  श्रीमती माथुर ने बाढ़ से प्रभावित सड़कों में आवागमन को प्रतिबंधित करने, 24 घंटे वहां पर पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान सहित  राजस्व, पुलिस  एवं अन्य विभागों के अमले मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH