शादी की पहली सालगिरह पर TMC नेता ने तोहफे में पत्नी को दिया AK-47 , मचा बवाल

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी की पहली सालगिरह पर TMC नेता ने तोहफे में पत्नी को दिया AK-47 , मचा बवाल
कोलकाता 30 अगस्त 2023 - शादीशुदा जोड़े के जीवन में विवाह की पहली सालगिरह का बहुत महत्व होता है. हर कपल इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कुछ नया करने की चाह रखता है. कोई फूल, तो कोई अंगूठी या गहने अपनी पार्टनर को देकर इस दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश करता है. लेकिन पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी लीडर ने तो कुछ ऐसा कर दिखाया कि उनका गिफ्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दरअसल, इस पूर्व टीएमसी लीडर ने अपनी पत्नी को AK-47 राइफल तोहफे में भेंट की. इसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई. इस पूर्व टीएमसी नेता का नाम रियाजुल हक है. रियाजुल बीरभूम के बोगटुई गांव का रहने वाला है.

सोमवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी. उन्होंने पत्नी सबीना यास्मीन को सालगिरह में तोहफे के रूप में AK-47 राइफल गिफ्ट की. सबीना ने भी स्टाइल से राइफल को उठाया और पोज देते हुए फोटो खिंचवाईं. रियाजुल ने भी सबीना की तस्वीरों को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।

बता दें, AK-47 राइफल को भारत में केवल आर्मी या पुलिस की स्पेशल फोर्स ही इस्तेमाल करती है. इनके अलावा भारत में किसी आम आदमी का इसको रखना गैर कानूनी होता है।

स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इसे "तालिबान शासन को बढ़ावा देने" वाला बताया. जिसके बाद रियाजुल ने तुरंत फोटो फेसबुक से हटा दिया , रियाजुल ने इस पर कहा कि वो असली राइफल नहीं है. बल्कि, एक खिलौना है. मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH