अवैध संबंध में बाधा बना जवान बेटा तो पिता ने 05 लाख में दे दी हत्या की सुपारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बना जवान बेटा तो पिता ने 05 लाख में दे दी हत्या की सुपारी
मेरठ 29 अगस्त 2023 - मेरठ शहर में एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या करा दी. आरोप है कि बेटा पिता के अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था, इसके चलते पिता ने बेटे की पांच लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवा दी. पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के गांव छुर का है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले रिटायर्ड फौजी संजीव और पत्नी मुनेश के बीच लगभग पिछले 15 साल से मनमुटाव चल रहा था. इसके बाद दोनों अलग रह रहे थे. 27 साल का इकलौता बेटा सचिन अपनी मां के साथ रहता था जबकि पिता भी गांव में ही रहता था. पिता अपनी दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन उसका बेटा इस बात का विरोध करता आ रहा था।

रिटायर्ड फ़ौजी पिता को बेटे का विरोध नागवार गुजरा और उसने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए अमित नाम के एक बदमाश को उसकी हत्या की सुपारी दे दी. पिता ने बेटे की मौत का सौदा 5 लाख रुपए में तय कर दिया. इसके बाद बदमाश ने उसके बेटे की हत्या कर शव हिंडन नदी में फेंक दिया. इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए हत्यारोपी पिता ने सुपारी देने वाले शख्स के साथ मिलकर उसकी बाइक और उसके मोबाइल फोन को अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया।

बाइक की नंबर प्लेट को भी अलग से ठिकाने लगाया. मां ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और खुलासा कर दिया. पुलिस ने आरोपी पिता और कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH