पहले काट दी पूरे गाँव की बिजली फिर विवाहिता के घर मे घुस कर किया रेप

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पहले काट दी पूरे गाँव की बिजली फिर विवाहिता के घर मे घुस कर किया रेप
भागलपुर 26 अगस्त 2023 -  बिहार के भागलपुर में विवाहिता से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी शख्स ने रेप से पहले गांव की बिजली ही काट दी। फिर पिस्टल लेकर विवाहिता के घर में घुसा और धमकाते हुए पीड़िता से बलात्कार किया। गांव की बिजली काटकर महिला से रेप का ये सनसनीखेज कांड भागलपुर के नौगछिया थाना इलाके में हुआ। हालांकि, आरोपी शख्स को जल्द ही ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र बीस साल है। उसने बंदूक की नोक पर विवाहित महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने से पहले कथित तौर पर पूरे गांव का बिजली कनेक्शन काट दिया। यह मामला तब सामने आया जब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि आरोपी अरुण मंडल उर्फ बोंगा ने शुक्रवार - शनिवार की रात को बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस बलात्कार की पुष्टि करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

नौगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने घटना की पुष्टि करते हुए TOI को बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया। ये टीम जांच में जुट गई। एसपी ने कहा कि अपराधी को गिरफ्तार करने और उसे जेल भेजने के अलावा प्रारंभिक जांच के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की जांच और जिरह के दौरान यह सामने आया कि उसने पहले ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली की आपूर्ति काट दी। फिर पीड़ित महिला के घर में एंट्री किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH