24 घण्टे में रेप और छेड़छाड़ की चार घटनाओ ने प्रदेश की महिला सुरक्षा ब्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है ,,

उत्तर प्रदेश , 28-08-2020 11:27:32 PM
Anil Tamboli
24 घण्टे में रेप और छेड़छाड़ की चार घटनाओ ने प्रदेश की महिला सुरक्षा ब्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है ,,
नोएडा 28 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश के नोएडा में बीते 24 घंटे में रेप और गैंगरेप की चार वारदात सामने आई है। वारदात के बाद महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान उठ खड़ा हुआ है। एक तरफ जहां योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर लेकर दावा करती है वहीं जिले में अलग-अलग सामने आई वारदात ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की पोल खोल कर रख दी है।
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटे में रेप, गैंगरेप और छेड़छाड़ की चार वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रेप की पहली घटना इकोटेक थर्ड कोतवाली एरिया में हुई। यहां 19 साल के एक युवक ने 12 साल की नाबालिग के साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर खाली प्लॉट पर शौचालय के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए मास्क पहनकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

दूसरी घटना थाना 49 एरिया के सलारपुर गांव की है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सलारपुर गांव का ही रहने वाला है। यह बच्ची के पड़ोस में रहता है। 

तीसरी घटना - बादलपुर कोतवाली एरिया के छपरोला गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर कर 2 युवक ले गए और गैंगरेप किया। शोर मचाने और घटना की जानकारी परिजन को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप की घटना के आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

चौथी घटना - नोएडा के सेक्टर-24 थाना एरिया में एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेप की घटना की जांच कर रही हैं।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH