छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को जिंदा जलाने का प्रयास ??? , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा गंभीर आरोप

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थाना प्रभारी को जिंदा जलाने का प्रयास ??? , भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा गंभीर आरोप
दुर्ग 25 अगस्त 2023 - गुरुवार शाम को दुर्ग जिले के जामुल थाने में बवाल मच गया. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जामुल थाने का घेराव कर दिया. इस दौरान सीएम का पुतला दहन करने की कोशिश की गई. तभी थानेदार पर भी मिट्टी का तेल आ गिरा. इसके बाद स्थिति और गंभीर हो गई. खुद पर मिट्टी का तेल गिरने से कुछ देर के लिए थानेदार याकुब मेमन भी हक्का बक्का हो गए. थानेदार ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिजीपुरिया ने बताया कि उनके कार्यकर्ता आम्रपाली कॉलोनी में रहते हैं. रात को खाना खाने के बाद टहल रहे थे. उसी दौरान कुछ लोग आए, उनके साथ लूट की और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए मारपीट की. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपी का नाम रोहन अग्रवाल है और वह कांग्रेस कार्यकर्ता है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है. उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जा रहा है बल्कि उसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

आरोपी पर कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता जामुल थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे. भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि पुलिस रिपोर्ट लिखने की बजाय आरोपी का पक्ष ले रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोपी को काउंटर रिपोर्ट लिखवाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

जामुल टीआई याकुब मेमन ने कहा कि भाजयुमो और बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने आए थे. थाने के सामने सीएम का पुतला दहन का प्रयास किया गया. इसे रोकने की कोशिश की गई तो पुलिस वालों पर मिट्टी का तेल डाल दिया. मुझे भी मारने की कोशिश की गई. मुझ पर भी मिट्टी का तेल डाला।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH