पति के अवैध संबंध को बर्दाश्त नही कर पाई पत्नी , पति की हत्या कर बनाई यह कहानी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के अवैध संबंध को बर्दाश्त नही कर पाई पत्नी , पति की हत्या कर बनाई यह कहानी
झुंझुनूं 21 अगस्त 2023 - झुंझुनूं शहर के पीपली चौक इलाके में हुई हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया हैं .मृतक की पत्नी ने ही बैट से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात के पीछे कारण अवैध संबंधों को लेकर कलह सामने आई है.पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के कारण पत्नी खफा थी. शनिवार को भी दंपती के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और तैश में आई पत्नी ने पति के सिर पर बैट से जोरदार वारकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

सिटी सीओ शंकरलाल छाबा ने बताया की रामगढ़ निवासी बंटी वाल्मीकि झुंझुनूं नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था. बंटी शहर में पीपली चौक इलाके में धर्मकांटे के पास किराए के मकान में रहता था. शनिवार को दोपहर में वह घर पर था .उस समय वह महिला से फोन पर बात कर था. इसको लेकर पति-पत्नी में फिर झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान गुस्साई पत्नी कविता ने बंटी के सिर में बैट से जोरदार वार कर दिया. सिर में चोट लगने से बंटी अचेत होकर गिर गया. उसके सिर से खून बहने लगा. बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने चौराहे पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज खंगाले तो बंटी के मकान में किसी के भी प्रवेश करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला. इस पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को बुलाया. पुलिस का डॉग बैट को सूंघने के बाद महिलाओं के बीच खड़ी कविता के पास जाकर रुक गया. उसके बाद पुलिस ने कविता को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने बंटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH