छत्तीसगढ़ - बाईक सवार शिक्षक दंपति को स्कूल बस ने मारी टक्कर , हादसे में शिक्षक की मौत

बलौदा बाजार , 20-08-2023 3:03:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार शिक्षक दंपति को स्कूल बस ने मारी टक्कर , हादसे में शिक्षक की मौत
बलौदाबाजार 19 अगस्त 2023 - बेटी के घर से लौट रहे शिक्षक और उसकी पत्नी को स्कूल बस ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बस की टक्कर के बाद गंभीर रूप सें घायल शिक्षक की जहां मौत हो गयी वही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मेें भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक बस के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही हैं। घटना लवन थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक ग्राम कोहरौद निवासी भुवनेश्वर रात्रे पेशे से शिक्षक है। बताया जा रहा हैं कि भुवनेश्वर अपनी पत्नी प्रतिभा रात्रे के साथ अपनी बेटी के यहां बलौदाबाजार गए हुए थे। आज 19 अगस्त की सुबह शिक्षक दंपति अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस बलौदाबाजार से अपने गांव कोहरौद लौट रहे थे। स्कूटी सवार शिक्षक दंपित अभी मुंडा चिरपोटा पुल के पहले बंजारी मंदिर के पास पहुंचे ही थे,इसी दौरान पीछे तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा हैं कि स्कूल बस के ड्राइवर ने ओवरटेक करने के दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार दंपति को चपेट में ले लिया। बस ड्राइवर स्कूटी सवार दंपति को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में शिक्षक भुनेश्वर रात्रे और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को लवन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शिक्षक की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं शिक्षक की पत्नी को गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी स्कूल बस का चालक वाहन सहित फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH