आश्रम से बीस लाख के नकली नोट जप्त , यज्ञ के लिए साधुओ को दक्षिणा में दिये गए थे जाली करेंसी ,,

उत्तर प्रदेश , 28-08-2020 1:20:59 PM
Anil Tamboli
आश्रम से बीस लाख के नकली नोट जप्त , यज्ञ के लिए साधुओ को दक्षिणा में दिये गए थे जाली करेंसी ,,
सीतापुर 28 अगस्त 2020 - उत्तरप्रदेश के सीतापुर में आश्रम से 20 लाख के नकली करेंसी बरामद हुई है. आश्रम में अयोध्या (Ayodhya) से आए पुरोहितों से लक्ष्मी प्राप्ति और रुपयों को दोगुना करने के लिए आश्रम की संचालिका गीता पाठक अनुष्ठान करा रही थी. यह मामला तब खुला जब पुरोहितों को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दी गई. दक्षिणा में दिए गए रुपए नकली निकले, जिसके बाद पुरोहितों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद गीता पाठक फरार हो गई. मामला बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गीता पाठक के आश्रम से लगभग 20 लाख के नकली नोट बरामद किए है।

इसके बाद पुलिस ने आश्रम की संचालिका गीता पाठक की संचालिका पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पूरा मामला रामपुर मथुरा थाना इलाके का है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बरामद करेंसी नकली है, जो बच्चों के खेलने वाली है. उस पर भारतीय मनोरंजन बैक लिखा हुआ है. आश्रम संचालिका की तलाश की जा रही है. सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर गांव में बीते 70 दिन से अनुष्ठान चल रहा था. 61 पुरोहितों को अनुष्ठान करने के लिए महिला ने बुलाया था. पुरोहित लगातार 13 दिन से अनुष्ठान कर रहे थे. तांत्रिक गीता पाठक ने अनुष्ठान कर रहे पुरोहितों के मांगने पर उन्हें पैसे तो दिए, लेकिन जैसे ही पुरोहितों ने पैसों से भरा बैग खोलकर देखा तो दंग रह गए. बैग में ऊपर असली और अंदर लाखों रूपये की नकली करेंसी थी.

जब पुरोहितों ने महिला ठग से इस बारे में बात करनी चाही तो उसने कुल्हाड़ी लेकर पुरोहितों को डराया और मौके से भाग गई. पुरोहितों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. एसपी एनपी सिंह का कहना है कि थाने पर आज कुछ ब्राह्मणों ने शिकायत की कि वे अयोध्या धाम से आए हुए हैं. एक गीता पाठक नाम की महिला लक्ष्मी प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करा रही है. हमारा लगभग 20 लाख रुपए बना हुआ था. जब हम लोगों ने महिला से रुपयों की मांग की तो उसने कुछ ऐसे नोट दिए जिस पर भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा था. महिला पैसा देकर फरार हो गई है. थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला की तलाश जारी है. इस महिला तांत्रिक पर कई जनपदों में मुकदमा दर्ज है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH