छत्तीसगढ़ - फोरलेन सड़क से निकलेगी न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की लाश , जाने क्या है मामला

कोरबा , 19-08-2023 6:04:50 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - फोरलेन सड़क से निकलेगी न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना की लाश , जाने क्या है मामला
कोरबा 19 अगस्त 2023 - लापता न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना का नर कंकाल बरामद करने के लिए पुलिस जल्द सड़क की खुदाई दोबारा शुरू कर सकती है. 5 साल पहले सलमा के बॉयफ्रेंड मधुर साहू पर सलमा की हत्या का आरोप है. उसने शव को अपने दो साथियों कौशल और अतुल के साथ मिलकर कोहड़िया पुल के पास एक पेड़ के नीचे दफना दिया था. तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं।

कुसमुंडा थाना इलाके की रहने वाले न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना 5 साल पहले लापता हो गई थी. 5 साल बाद पुलिस ने इस मामले में जिम ट्रेनर और ऑनर मधुर साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि मधुर ने ही सलमा को मौत के घाट उतारा है. उसने अपने साथी कौशल के साथ मिलकर पहले तो उसको गला घोंटकर मारा फिर अतुल के साथ मिलकर उसे कोहड़िया के पास दफना दिया।

अब मुश्किल ये है कि जिस जगह पर 5 साल पहले हत्यारों ने सलमा को दफनाया, वहां फोरलेन सड़क का निर्माण हो चुका है. पुलिस के पास सबूत के तौर पर ऑडियो क्लिप, 5 साल पहले के CDR और चश्मदीद गवाह के साथ ही आरोपियों का कबूलनामा भी है. पुलिस की मानें तो यह सारे सबूत हत्यारों को सजा दिलाने के लिए काफी है।

लेकिन इस मामले में मृतक का शरीर या नरकंकाल बरामद किया जाना भी जरूरी है. इसलिए पुलिस को सड़क खोदकर कंकाल तलाशना होगा. जिसके बाद इस कंकाल का DNA टेस्ट कराया जाएगा. सड़क खोदने का काम पुलिस जल्द ही शुरू कर सकती है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH