छत्तीसगढ़ - कुंए में गिर कर तीन साल के मासूम की मौत , घर मे पसरा सन्नाटा
कोरबा , 19-08-2023 1:58:53 AM
कोरबा 18 अगस्त 2023 - कोरबा जिले से एक आंख नम कर दने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि 3 साल के मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा के रूद्रनगर का है। जहां घर के एक कुएं में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। मासूम का नाम दिव्यांशु बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घर के बाहर आंगन में मासूम दिव्यांशु साहू खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते बच्चा कुएं में गिर गया। अचानक घर पास से गायब होने पर परिजन दिव्यांशु की खोजबीन कर रहे थे जो कही दिखाई नहीं दे रहा था।
खोजबीन के काफी देर बाद परिजनों को बच्चे की कुएं में तैरती हुई लाश मिली। जिसे कुएं से बाहर निकाला गया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस हुई कर रही है।
















