कर्ज लेना पड़ेगा तो कर्ज लेंगे, लेकिन अन्नदाताओं को आत्महत्या नही करने देंगे - भूपेश बघेल ,,

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कर्ज लेना पड़ेगा तो कर्ज लेंगे, लेकिन अन्नदाताओं को आत्महत्या नही करने देंगे - भूपेश बघेल ,,
रायपुर 27 अगस्त 2020 -  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2020-21 की प्रथम अनुपूरक अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमने विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों की अर्थव्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया। यदि हमें कर्ज लेना पड़ेगा तो कर्ज लेंगे, लेकिन किसानों को कोई तकलीफ नहीं होने देंगे। श्री बघेल ने कहा कि आपकी नजर में विकास का पैमाना सड़कें और बिल्डिंग हो सकती हैं लेकिन हमारी नजर में विकास का पैमाना किसान, आदिवासियों और महिलाओं का उत्थान है। हमारी वचनबद्धता किसानों के प्रति है। विधानसभा में चर्चा के बाद 3807 करोड़ 46 लाख रुपए की प्रथम अनुपूरक मांग पारित कर दी गई। वर्ष 2020-21 के वार्षिक बजट 01 लाख 02 हजार 907 करोड़ 43 लाख रुपए को मिलाकर बजट का कुल आकार 01 लाख 06 हजार 714 करोड़ 89 लाख रुपए हो गया है। मुख्यमंत्री ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि किसानों को धान का 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के लिए ही हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना लेकर आए। इसमें दो किस्तों का भुगतान किसानों को कर दिया गया है, और शेष किस्तों का भुगतान भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में जब नई सरकार आई तब राज्य सरकार के खजाने में 400 करोड़ रुपए की राशि थी, लेकिन 15 साल बाद जब हमें शासन की जिम्मेदारी मिली, तब राज्य पर 41 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था। वर्ष 2003 में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या 18 से 19 प्रतिशत थी, जो 15 साल बाद बढ़कर 39 प्रतिशत हो गई। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 37.5 प्रतिशत बच्चे कुपोषण और 41 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित थीं, हमारी सरकार द्वारा चलाए गए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से 6 से 8 माह में ही कुपोषित बच्चों की संख्या में 13 प्रतिशत की कमी आई है।
कर्ज लेना पड़ेगा तो कर्ज लेंगे, लेकिन अन्नदाताओं को आत्महत्या नही करने देंगे - भूपेश बघेल ,,

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH