दैनिक जागरण के संवाददाता की गोली मार कर हत्या , घर मे घुस कर मारी गई गोली , पूरे शहर में नाकेबंदी

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दैनिक जागरण के संवाददाता की गोली मार कर हत्या , घर मे घुस कर मारी गई गोली , पूरे शहर में नाकेबंदी
अररिया 18 अगस्त  2023 - बिहार के अररिया में दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विमल को उनके आवास में गोली मारी गई है. घटना आज (18 अगस्त) सुबह की है. वारदात को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर तड़के चार अपराधी दाखिल हुए थे. उन्होंने विमल को जगाकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जैसे ही इस घटना की जानकारी बाहर लोगों को हुई तो बवाल मच गया. पहले रानीगंज में लोगों ने हंगामा किया फिर अररिया पोस्टमार्टम स्थल पर भी हंगामा हुआ. अभी मौके पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी है. एसपी से लेकर स्थानीय सांसद भी पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि विमल को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया. मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को इसकी सूचना दी. जिसपर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पहुंचे. आनन-फानन विमल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पत्रकारों का जमावड़ा है. स्थानीय नेताओं के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं. लोगों ने जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं, पुलिस हालात को संभालने में जुटी हुई है. साथ ही हत्यारों की तलाश में भी जुट गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH