छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सुनाई चप्पल से मारने की सजा , युवती ने युवक के गाल पर कर दी चप्पल की बरसात

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने सुनाई चप्पल से मारने की सजा , युवती ने युवक के गाल पर कर दी चप्पल की बरसात
हापुड़ 18 अगस्त 2023 - यूपी के हापुड़ में छेड़छाड़ के आरोपी को पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई, जिसकी इलाके में चर्चा हो रही है. दरअसल, पंचायत ने सजा के तौर पर युवक को चप्पल की माला पहनाने और युवती द्वारा उसकी पिटाई करवाने का फरमान सुनाया था. सोशल मीडिया पर अब युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

मामला हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है. जहां युवती से छेड़छाड़ के एक आरोपी के खिलाफ पंचायत ने चप्पल की माला पहनाकर पीड़ित से ही पिटाई का फरमान सुनाया. इसके बाद सबके सामने युवती ने आरोपी को 15 चप्पल मारे. 15 चप्पल लगवाकर आरोपी की सजा माफ कर दी गई।

बताया जा रहा है कि युवती ने युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी बीच गांव में पंचायत बैठाई गई और आरोपी व पीड़ित दोनों पक्षों को बुलाया गया. इस दौरान पंचायत ने फैसला सुनाया कि पीड़ित युवती आरोपी युवक की सबके सामने पिटाई करेगी. साथ ही आरोपी को चप्पलों की माला पहनाई जाएगी।

वायरल वीडियो में एक युवती चप्पल से युवक को पीटती दिख रही है. वो 1 मिनट से भी कम समय में युवक को करीब 15 चप्पल मारती है. इस दौरान आसपास काफी सारे लोग खड़े होते हैं. इस बीच एक शख्स युवक की शर्ट फाड़ देता है. वहीं, कुछ लोग उसे आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देते हैं. महिलाएं भी उसपर अपनी भड़ास निकाल रही थीं।
 
इस मामले में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है. अभी तक किसी की तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH