सावन सोमवार को बड़ा हादसा , शिव मंदिर ढहने से 09 श्रद्धालुओं की मौत , 50 से अधिक लोग दबे

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सावन सोमवार को बड़ा हादसा , शिव मंदिर ढहने से 09 श्रद्धालुओं की मौत , 50 से अधिक लोग दबे
शिमला 14 अगस्त 2023 - हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की चपेट में आने से तकरीबन 50 लोगों के दबे होने की खबर आ रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब सावन के सोमवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव का अभिषेक करने मंदिर पहुंचे थे। बता दें कि इलाके में तेज बारिश हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला शिमला के समरहिल इलाके का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मुस्तैद हो गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मलबे में तकरीबन 50 से ज्यादा दबे हो सकते हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 9 लोगों का शव निकाला जा चुका है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में “शिव मंदिर” ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव मंदिर ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है। समर हिल इलाके में मंदिर में भूस्खलन में दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सावन के सोमवार के मौके पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु जुटे थे। एक अधिकारी का कहना है कि घटना के वक्त मंदिर में करीब 50 लोग जमा थे। मलबे में फंसे 9 शवों को अब तक बाहर निकाला जा चुका है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH