इस प्रदेश में खुला महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान , विवादों में घिरी सरकार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस प्रदेश में खुला महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान , विवादों में घिरी सरकार
जालंधर 12 अगस्त 2023 - पंजाब के जालंधर शहर के लंबा पिंड चौक पर महिला फ्रेंडली शराब ठेका खुलने से बवाल मच गया। इसकी तस्वीरें सामने आते ही विपक्ष के नेताओं ने AAP सरकार पर निशाना साधा। शाम ढलते ही ठेके से महिला फ्रेंडली का बोर्ड हटा दिया गया। ठेकेदार का कहना है कि काफी महिलाओं की मांग थी कि पुराने ठेकों से वह वाइन या शराब खरीदने में काफी असहज महसूस करती हैं, यही वजह थी कि एक अलग से ठेका खोलकर महिला फ्रेंडली का बोर्ड लगाया था। अब इसको हटा दिया गया है।

फोटो वायरल होते ही कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे शर्मनाक बताया है। जबकि पंजाब भाजपा ने इसे सीएम पंजाब भगवंत मान पर उनका शराब के प्रति प्रेम बता तंज कसा। दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया लेकिन मान सरकार अब घर बर्बाद करने पर तुली है। 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि नशा पहले ही पंजाब की कई पीढ़ी निगल चुका है। अब महिलाओं के लिए शराब ठेके खोलकर CM भगवंत मान क्या करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि बदलाव का यह नया रूप बहुत भयानक है। इसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे।

आप प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में जैसे शराब के अन्य ठेके हैं, वैसा ही यह भी है। महिलाओं के लिए शराब ठेका खोला जाना केवल एक अफवाह है। उन्होंने कहा कि किसी ने अपने स्तर पर ठेके के साइन बोर्ड पर 'वूमेन फ्रेंडली' लिखा है। इसकी जांच कराई जाएगी।

आप नेता व पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह बासी का कहना है कि यह ठेकेदार ने अपने स्तर पर किया है। इसमें सरकार का क्या भूमिका है ? सरकार ने महिलाओं के लिए कोई विशेष ठेका नहीं खोला है। विपक्ष बेवजह शोर मचा रहा है। हकीकत यह है कि पंजाब में नशा कांग्रेस व अकाली दल की देन है। इसका खमियाजा पंजाब की जनता भुगत रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH