फिल्‍म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 माह जेल और 5000 का जुर्माने की सजा

देश , 12-08-2023 4:47:16 AM
Anil Tamboli
फिल्‍म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जया प्रदा को 6 माह जेल और 5000 का जुर्माने की सजा
चेन्नई 11 अगस्त 2023 - फिल्‍म अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. चेन्नई के रायपेटा में उनके स्वामित्व वाले एक मूवी थिएटर के कर्मचारियों द्वारा दायर याचिका के संबंध में उन पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

सिनेमा हॉल को चेन्नई के राम कुमार और राजा बाबू चलाते हैं. समस्या तब शुरू हुई जब प्रबंधन थिएटर कर्मचारियों के ईएसआई का भुगतान करने में विफल रहा और उन्होंने अदालत का रुख किया. बाद में एक्ट्रेस ने स्टाफ को पूरी रकम देने का वादा किया और कोर्ट से केस खारिज करने की अपील की।

हालांकि, लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने उनकी अपील पर आपत्ति जताई, जिसके बाद जया प्रदा और मामले से जुड़े तीन अन्य लोगों को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई. इसी तरह, प्रत्येक को 5,000 रुपए का जुर्माना भी भरने को कहा गया।

जया प्रदा दो बार लोकसभा में समाजवादी पार्टी की ओर से रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. 2004 और 2009 में उन्होंने रामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार को पटखनी देकर जीत हासिल की थी. बाद में सपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और फिर 2014 के चुनाव में उन्होंने रालोद के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. 2019 में जया प्रदा वापस रामुर लौटीं और भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि, इस बार भी उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी।

दिलचस्प बात यह है कि रामपुर से सांसद रह चुकीं जया प्रदा का राजनीति करियर 1994 में तेलुगम देशम पार्टी से शुरू हुआ था. जया प्रदा 1996 में आंध्र प्रदेश से पहली बार राज्यसभा के लिए चुनी गईं. इसके बाद 2004 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और दो बार लोकसबा सांसद बनीं. उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से भी लोकसभा का चुनाव लड़ा. फिर बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो हुईं।

ताज़ा समाचार

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH