सूदखोर ने महिला से शारीरिक संबंध बना कर वसूल किया उधार में दिए गए रकम का ब्याज , FIR हुआ दर्ज

देश , 11-08-2023 11:54:01 PM
Anil Tamboli
सूदखोर ने महिला से शारीरिक संबंध बना कर वसूल किया उधार में दिए गए रकम का ब्याज , FIR हुआ दर्ज
नागौर 11 अगस्त 2023 - राजस्थान के नागौर में एक महिला के साथ एक शख्स ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की। दरअसल, एक महिला ने अपने पति की इलाज के लिए शख्स से कुछ रुपए उधार लिये थे। महिला जब समय पर पूरा कर्ज नहीं चुका पाई तो शख्स ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बनाया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का पति पैरालाइसिस से पीड़ित है। इलाज के लिए जब पैसे नहीं हुए तो महिला ने किसी जानने वाले से इस बारे में जिक्र किया। उसने नागौर के दिल्ली दरवाजा के पास रहने वाले मेहरदीन के बारे में बताया जो ब्याज पर रुपए देता था। महिला मेहरदीन के पास गई और 10 हजार रुपए कर्ज लेकर घर लौटी और पति का इलाज कराया। आरोप है कि महिला ने मेहरदीन को उधार ली गई रकम में से 5 हजार रुपये दे दिए थे और जल्द ही बकाया राशि देने की बात कही थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने ब्याज जोड़कर रकम बढ़ा दी और रकम की मांग करने लगा। महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक दिन जब उसका पति बाहर गया था, तो मेहरदीन घर पहुंचा और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड की कोशिश भी की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद 7 अगस्त को थाने पहुंची महिला ने बताया कि आरोपी ने रेप के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।

मामले को लेकर नागौर कोतवाली के CIA रमेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने एक शख्स से कुछ पैसे उधार लिए थे। महिला ने पैसे वापस कर दिए, लेकिन आरोपी ब्याज के लिए लगातार उसे परेशान करता रहा और उसके साथ रेप कर वीडियो बना लिया। शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH