नशीली चाय पिला कर एक भाई ने किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर दूसरा भाई भी करने लगा रेप

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशीली चाय पिला कर एक भाई ने किया रेप , फिर ब्लैकमेल कर दूसरा भाई भी करने लगा रेप
जयपुर 10 अगस्त 2023 - जयपुर में ब्लैकमेल कर दो भाइयों के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीली चाय पिलाकर बेहोशी की हालत में उठाकर उसे आरोपी पड़ोसी अपने घर ले गया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर न्यूड वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक भाई देहशोषण करने लगा। दूसरे के हाथ भी वीडियो लगने पर उसने भी ब्लैकमेल कर रेप करना शुरू कर दिया। महेश नगर थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि कालवाड़ निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल 2018 में वह पति के साथ जयपुर आई थी। महेश नगर में किराए पर कमरा लेकर पति-पत्नी रहने लगे। आरोप है कि उसी मकान में किराएदार पड़ोसी से उनकी अच्छी बातचीत थी। 

पति अपनी जॉब के चलते 5-6 दिनों तक जयपुर से बाहर रहे थे। आरोप है कि आरोपी पड़ोसी किराएदार रात के समय उसके लिए चाय बनाकर देकर गया। चाय में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपी पड़ोसी उसे अपने कमरे में उठा कर ले गया। उसके साथ रेप कर न्यूड वीडियो बना लिया। सुबह होश आने पर विरोध करने पर खुद के मोबाइल में वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया।

न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी देहशोषण करने लगा। इसी बीच आरोपी के भाई ने उसे खुद के मोबाइल में उसका न्यूड वीडियो दिखाया। पूछने पर बताया कि भाई के मोबाइल से मौका पाकर उसने अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया है। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दूसरा आरोपी भाई भी देहशोषण करने लगा। 

परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। कालवाड़ जाकर रहने के दौरान पति ने कॉल कर उनके परिवार को जानकारी दी। जिसके बाद परिवार वालें धमकी देने लगे। परेशन होकर पीड़िता ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH