छत्तीसगढ़ - आनलाइन सट्टा महादेव एप का ब्रांच नंबर 456 ध्वस्त , तुषार सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार

दुर्ग , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आनलाइन सट्टा महादेव एप का ब्रांच नंबर 456 ध्वस्त , तुषार सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार
दुर्ग 10 अगस्त 2023 - आनलाइन सट्टा महादेव एप के ब्रांच नंबर 456 को दुर्ग पुलिस ने ध्वस्त कर 06 युवकों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटाप , पांच मोबाइल तथा कुछ दस्तावेज बरामद किए गए।

पत्रवार्ता में एसपी दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से यह सूचना मिली थी कि कुछ युवक सेक्टर वन स्थित विवेकानंद उद्यान में बैठकर आनलाइन सट्टा का संचालन करते हैं। सूचना पर भट्टी थाना प्रभारी विपिन रंगारी और क्राइम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी संतोष मिश्रा को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। 

पुलिस ने छापेमारी करते हुए आनलाइन सट्टा महादेव एप के ब्रांच नंबर 456 का संचालन करने वाले तूषार सूर्यवंशी को पकड़ा। तुषार के बयान के आधार पर पांच अन्य युवक हिमांशु मिश्रा , जतीन चंद्राकर , हिमांशु तिवारी , मिथलेश राजपूत एवं प्रदीप यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

तुषार सूर्यवंशी ने बताया कि उसे टेलीग्राम से महादेव गैमिंग एप की यूजर आइडी मिली थी। तुषार कस्टमर आइडी देता था , हिमांशु मिश्रा द्वारा लैपटाप क्वाइन दिया जाता था, हिमांशु तिवारी तथा जतीन चंद्राकर आनलाइन डिपाजिट का काम देखते थे। वहीं मिथलेश राजपूत व प्रदीप यादव द्वारा आन लाइव विड्राल का काम देखा जाता था। आनलाइन गैमिंग एप से होने वाली कमाई सभी आपस में प्रतिशत के आधार पर बांट लेते थे।

दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर सभी आरोपितों को पकड़ा गया। कितने का लेनदेन हुआ इसका रिकार्ड बैंक से निकलवाया जा रहा है। इनके पास से आनलाइन गेमिंग एप महादेव से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। भट्टी थाना पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH