सरकारी अस्पताल में गजब का ' जुगाड़ ' , नहीं मिला यूरीन बैग तो मरीज को लगा दी कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी अस्पताल में गजब का  ' जुगाड़ ' , नहीं मिला यूरीन बैग तो मरीज को लगा दी कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल
जमुई 10 अगस्त 2023 - बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के कई दावे कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री सह उप मुख्यमंत्री के द्वारा मिशन 60 तथा मिशन क्वालिटी सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके बावजूद जमुई की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी है. वैसे तो सदर अस्पताल अक्सर चिकित्सकों के गायब रहने तथा स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी के लिए चर्चा में बना रहता है. लेकिन इस बार यहां गजब हुआ।

अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही की हद पार कर दी. दुर्घटना में घायल एक मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगा दी. दरअसल, झाझा रेल पुलिस के द्वारा ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान चिकित्सक ने मरीज को यूरिन बैग लगाने का निर्देश कर्मियों को दिए, लेकिन यूरिन बैग उपलब्ध नहीं था।

इमरजेंसी वार्ड में यूरिन बैग उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों ने जुगाड़ किया और मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल लगा दी. जब अस्पताल प्रबंधक के द्वारा यूरिन बैग सहित अन्य दवाओं का स्टॉक इमरजेंसी कक्ष भेजा गया, तब जाकर मरीज को यूरिन बैग सहित अन्य दवा दी गई. अब अस्पताल में चर्चा की इस बात की है जब अस्पताल में यूरिन बैग था तो वह समय पर इमरजेंसी कक्ष में क्यों नहीं पहुंचा या इमरजेंसी वार्ड से कोई कर्मी इसे लेने क्यों नहीं गया? फिलहाल, इस लापरवाही का पता चलने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो तुरंत यूरिन बैग इमरजेंसी कक्ष भेजकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल को हटवाया गया. साथ ही, अन्य जरूरी दवा को इमरजेंसी कक्ष भेजा गया है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी. प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल में सभी प्रकार की दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH