पूर्व भाजपा विधायक की दबंगई , युवक को उठक-बैठक कराने के बाद चटाया थूंक , VIDEO हुआ वायरल

झारखंड , 09-08-2023 12:06:26 AM
Anil Tamboli
पूर्व भाजपा विधायक की दबंगई , युवक को उठक-बैठक कराने के बाद चटाया थूंक , VIDEO हुआ वायरल
दुमका 08 अगस्त 2023 - झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA और BJP नेता देवेंद्र कुंवर के दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो भीड़ के बीच एक युवक का कान पकड़कर उठक-बैठक करवा रहे हैं, उसे थूक चाटने को मजबूर किया जा रहा है और उसे लात से पीटा जा रहा है। युवक का नाम तौसिफ अंसारी बताया जा रहा है, जिस पर नदी में स्नान करने जाने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने और फोटो खींचने का आरोप है। बता दें कि यह घटना बीते रविवार का है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक 28 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कान पकड़कर उठक - बैठक करते दिख रहा है। अंत में उसे थूक चाटने के लिए कहा जाता है, वह झुककर थूक चाट रहा है। वीडियो में जो व्यक्ति उस युवक के साथ मारपीट और थूक चाटने जैसी खौफनाक सजा दे रहा है, वह पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर अपनी सफाई भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा,पंचायत में जमा लोग काफी गुस्से में थे। तौसिफ के साथ भीड़ कुछ भी कर सकती थी इसीलिए मैंने उसे लात मार दी। लड़का तो मेरे गांव घर का ही है। माहौल खराब होता देखकर मैं उसे अपने साथ घर लेकर आ गया। 

पूर्व MLA ने थूक चटवाने की बात को झूठा करार देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, वो जमीन पर झुक कर सभी से माफी मांग रहा था। छोटे से वीडियो को मुझे फंसाने की साजिश के तहत वायरल कर दिया गया है।

पूर्व भाजपा MLA देवेंद्र कुंवर ने इस बात को स्वीकारा है कि बीते रविवार को उन्होंने तौसिफ नाम के युवक को दंडित किया था। उनका कहना है कि अगर वे युवक को दंडित नहीं करते तो उत्तेजित भीड़ उसके साथ कुछ भी कर सकती थी। उन्होंने स्थानीय लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक तौसिफ साधुडीह गांव का रहने वाला है।

पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर के अनुसार, गांव के लोगों ने उसे नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा था। वे उसे लेकर उनके पास आए थे और इस मामले में उनसे पंचायत करने को कहा। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने ही उसे थूककर चाटने को कहा। लोग इस कदर गुस्से में थे कि अगर उसे सजा नहीं दी जाती तो कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। उसकी जान भी जा सकती थी।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH